Home > Jamshedpur > Jamshedpur Flood : चांडिल डैम के रेडियल गेट से छोड़ा गया 3109 क्युसेक पानी, स्वर्णरेखा-खरकई में बढ़ा जलस्तर; DC ने डूब क्षेत्रों व राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Jamshedpur Flood : चांडिल डैम के रेडियल गेट से छोड़ा गया 3109 क्युसेक पानी, स्वर्णरेखा-खरकई में बढ़ा जलस्तर; DC ने डूब क्षेत्रों व राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Jamshedpur Flood: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चांडिल डैम से शुक्रवार को सुबह 8 बजे कुल 3109 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डैम का वर्तमान जलस्तर 182.62 मीटर है और कुल भंडारण 690.75 एमसीएम तक पहुंच चुका है। (Jamshedpur Flood)

डैम से रैडियल गेट के माध्यम से 3094.63 क्यूसेक, रिवर स्लूइस से 14.37 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, कैनाल डिस्चार्ज शून्य है। इसी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न डूब क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी एवं मानगो के शंकोसाई जैसे इलाकों में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, बैंक और पुलिस को समन्वय करने की हिदायत

Jamshedpur Flood : आश्रय स्थलों का निरीक्षण और राहत दिशा-निर्देश

उपायुक्त ने बागुनहातु आश्रय स्थल का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों, महिलाओं और वृद्धों की विशेष देखभाल होनी चाहिए। आश्रय स्थलों पर पेयजल, भोजन, चिकित्सा और स्वच्छता जैसी सुविधाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

डोसा के साथ सांभर नहीं देने पर कोर्ट ने रेस्टोरेंट पर लगाया 3500 रुपए जुर्माना, 45 दिन के अंदर भरना होगा

Jamshedpur Flood: नालों की सफाई और अलर्ट व्यवस्था पर ज़ोर

शास्त्रीनगर, कदमा और दोमुहानी क्षेत्रों में जलजमाव की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नालों की सफाई और पानी निकासी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर पर 24×7 नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जाए।

आपदा प्रबंधन तैयार

सभी संबंधित एजेंसियों को नाव, मोटरबोट, सर्चलाइट, जीवन रक्षक जैकेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और आपात स्थिति मेंकंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर संपर्क करें।

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी

निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद अग्रवाल, जुस्को और स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like
जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर
Jamshedpur Flood: जलस्तर घटने से राहत, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा-खरकई
खरकई व स्वर्णरेखा खतरे से ऊपर, कदमा में बाढ़ में डूबा युवक, 15 लोगों का NDRF ने किया रेस्क्यू; जमशेदपुर में कई बस्तियां डूबे
गालूडीह बराज से मिला NIT छात्र मीर तनवीर हसन का शव, रविवार को खरकाई नदी में डूबे छात्र की तलाश हुई खत्म

Leave a Reply