Home > Crime > मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत, FSL की टीम ने लिया जायजा+VDO

मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत, FSL की टीम ने लिया जायजा+VDO

पोस्टमार्टम के बाद रांची भेजा गया तृषा सिंह का शव

Jamshedpur : सोनारी के मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह भी शामिल (Jamshedpur Accident) थीं। हादसे में युवा व्यवसायी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की भी जान चली गई।

दुर्घटना (Jamshedpur Accident) के बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। तृषा सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए रांची भेजा गया, जबकि अन्य मृतकों के परिजन भी शव लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।Jamshedpur Accident

हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, संजीव सरदार, कुणाल षाडंगी समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे।

चार युवाओं की एक साथ मौत से परिजनों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल परिसर में भी गमगीन माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के सोनारी के मरीन ड्राइव इलाके में कार की दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।Jamshedpur Accident

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में तेज रफ्तार या अन्य परिस्थितियों की भूमिका थी या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। चार युवाओं की असमय मौत से जमशेदपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, मैनेजर को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये और गिरवी रखा ढ़ाई किलो सोना लूटा +VDO

You may also like
Jamshedpur Foundation Day Programme : जमशेदपुर में बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन बने विजेता
Jamshedpur News : 26 नवंबर को जमशेदपुर में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही शुरू होगा बचाव अभियान
Jamshedpur MBBS Education : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में PG की 20 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई
Jamshedpur Fashion : जमशेदपुर में 19 दिसंबर को सजेगा फैशन और ग्लैमर का मंच, झारखंड कॉउचर वीक के साथ होगा ब्यूटी एक्सपो