Home > Crime > मानगो के मीना अपार्टमेंट में चोरी का हुआ खुलासा, ताला टूटा मिला तो मचा हड़कंप, जांच में सामने आई पूरी कहानी

मानगो के मीना अपार्टमेंट में चोरी का हुआ खुलासा, ताला टूटा मिला तो मचा हड़कंप, जांच में सामने आई पूरी कहानी

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के सामने मीना अपार्टमेंट में चोरी की सूचना का पुलिस ने खुलासा (Mango Theft) कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि घर से नकदी, मोबाइल और जेवरात चोरी नहीं हुए थे। ताला टूटा देखकर गृहस्वामी मोहम्मद रईस को चोरी होने की आशंका हुई थी।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रईस रविवार शाम करीब छह बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ (Mango Theft) मिला। ताला टूटा देखकर वह घबरा गए और उन्हें लगा कि घर में चोरी हो गई है। उन्होंने घर में रखा मोबाइल, करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात गायब होने की आशंका जताई।

इसके बाद रईस ने घर के सामान की दोबारा जांच की तो मोबाइल, नकदी और अन्य सामान घर में ही मौजूद मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मानगो पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक परिचित युवक ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और रांची के कांके में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक घर से कुछ सामान लेकर चला गया था।

बाद में युवक की मां ने वह सामान मोहम्मद रईस को वापस सौंप दिया। इसके बाद रईस ने पुलिस को बताया कि वह मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

मानगो थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना चोरी की नहीं थी। ताला टूटा मिलने के कारण गृहस्वामी को चोरी की आशंका हुई थी। जांच के दौरान उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान घर में ही मिल गया। परिचित युवक द्वारा ले जाया गया सामान भी वापस कर दिया गया।

पुलिस जांच और सामान की बरामदगी के बाद मामले में चोरी की पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित द्वारा कार्रवाई नहीं चाहने के कारण पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया।

इसे भी पढ़ें – मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत, FSL की टीम ने लिया जायजा+VDO

You may also like
मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO
मानगो के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 50 लाख के जेवर लेकर फरार हुए चोर
मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बनकर घुसे नकाबपोश बदमाश, जेवर-नकदी लेकर फरार
मानगो चावल बाजार में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर, कानून व्यवस्था पर सवाल+VDO

Leave a Reply