जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के NH 33 पर सनशाइन कांप्लेक्स में ट्रांसपोर्टर ऑफिस में बवाल हुआ है। यहां युवकों में आपस में झगड़ा हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि एक युवक ने सोनू शर्मा नामक युवक पर फायरिंग ( Ulidih Firing)की है।
कहा जा रहा है कि फायरिंग (Ulidih Firing) की वजह से ऑफिस का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में भाजपा नेता प्रेम झा के घर से नकदी और मोबाइल चोरी, मौके पर पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू
जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया कि हवाई फायरिंग हुई है। पुलिस का आकलन है कि युवकों ने झगड़े में पत्थर या डंडे से शीशा तोड़ा होगा। पुलिस का कहना है युवकों ने यहां नशा किया और इसके बाद आपस में झगड़ा हुआ है। उलीडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से ना तो खोखा मिला है और ना ही बुलेट पैलेट मिले हैं।




