Home > Crime > जमशेदपुर के सुंदरनगर में प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से स्टेशन से जंगल ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम

जमशेदपुर के सुंदरनगर में प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से स्टेशन से जंगल ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम

Jamshedpur (Jharkhand News) : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में बीते 19 सितंबर को प्रेमी युगल के साथ लूटपाट और मारपीट की वारदात‌ (Sundarnagar Crime) को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन महतो (24 वर्ष) और सोहन गोप (22 वर्ष) हैं।

दोनों जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल, नकदी, बैग और वारदात में इस्तेमाल ऑटो (Reg. No. JH05EA 7665) को बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के उलीडीह के NH 33 पर स्मार्ट बाजार के पास सनशाइन कांप्लेक्स में हवाई फायरिंग का आरोप, मामला संदिग्ध

मामला सुंदरनगर थाना कांड संख्या 25/2025 (Sundarnagar Crime) का है। यह केस 20 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था। इस केस में धारा 309(6) BNS यानि लूटपाट की धारा लगाई गई थी।

घटना 19 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की है। गम्हरिया के रहने वाले शुभांकर और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने उन्हें मानगो बस स्टैंड छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठाया। लेकिन उन्हें मानगो ले जाने की बजाय भुरीडीह रेलवे फाटक के पास सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की थी।

आरोपियों ने प्रेमी युगल के साथ मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया और उनके पास से तीन मोबाइल, 19,000 रुपये नकद, एक काला बैग और एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स लूट लिया था। विरोध करने पर शुभांकर को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। दोनों किसी तरह भागकर सड़क पर पहुंचे थे और ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे बदमाश की तलाश जारी है।

घटना के खुलासे में इन पुलिस अधिकारियों की मेहनत

* पु.नि. सुरेश प्रसाद, अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा

* अजित कुमार मुण्डा, थाना प्रभारी सुंदरनगर

* मिथुन स्वर्णकार, पु.अ.नि. सह अनुसंधानकर्ता

* जितेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. सुंदरनगर थाना

* थाना रिजर्व गार्ड टीम

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply