Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिजली की आंख मिचौली और पेय जल की समस्या से मानगो वासी परेशान : बाबर खान

Jamshedpur: बिजली की आंख मिचौली और पेय जल की समस्या से मानगो वासी परेशान : बाबर खान

48 घांट में सुधार नहीं तो विद्युत महाप्रबंधक का होगा घेराव
बिजली बकाया बिल के उपभोक्ताओं का बिजली काटना तत्काल बंद हो

जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान ने कहा है कि बढ़ती भीषण गर्मी में बिजली की कटौती और आंख मिचौली से विद्युत उपभोक्ता विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हैं। बाबर खान ने कहा है कि साल भर रखरखाव के बावजूद गर्मी में भी मरम्मत का बहाना बना कर घंटों बिजली आवासीय क्षेत्र में काटी जा रही है। जबकि पूर्व में विद्युत विभाग के साथ हुए समझौते पर यह सहमति बनी थी कि भीषण गर्मी और लोड शेडिंग की समस्या होने पर उद्योग क्षेत्र का पावर काटा जाएगा और आवासीय क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी। लेकिन, आज इसके विपरीत काम हो रहा है, इस कारण आम लोग रात जाग कर गुजारने के लिए मजबूर हैं। बाबर खान ने कहा कि अगर 48 घंटे में बिजली में सुधार और सुचारू रूप से विद्युत वितरण नहीं किया गया तो विद्युत महा प्रबंधक कार्यालय की बिजली काट कर आंदोलन होगा। बाबर खान ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में विद्युत विभाग बिजली बकाया दरों का लाइन काटने का अभियान कुछ समय के लिए टाल दे जब तक गर्मी से कुछ राहत नहीं मिल जाति। बाबर खान ने पेय जल विभाग से कहा है कि पूरे मानगो क्षेत्र में एक टाइम 2- 3 घंटा के लिए जल आपूर्ति बहुत ही धीमी गति से हो रही है। पेय जल विभाग दो टाइम जल आपूर्ति करे ताकि जल की समस्या से छुटकारा मिल सके।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply