Home > Crime > मानगो के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 50 लाख के जेवर लेकर फरार हुए चोर

मानगो के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 50 लाख के जेवर लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने के जेवरात पर हाथ साफ (Mango Theft) कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल (Mango Theft) उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी अंचल रस्तोगी हाल ही में अपने नए मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर अलमारी की चाबी हासिल कर ली। इसके बाद अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि अलमारी में उनकी पत्नी और मां दोनों के सोने के गहने रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई बाजार में कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे यूनिक कलेक्शन के मालिक+ VDO

मानगो क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply