Home > Crime > टेल्को हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल चोरी के बाद दोस्तों ने ही रची थी सोहेल की हत्या की साजिश

टेल्को हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल चोरी के बाद दोस्तों ने ही रची थी सोहेल की हत्या की साजिश

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाई रोड के पास स्थित बाउंड्री वॉल के भीतर झाड़ियों में जुगसलाई निवासी सोहेल अली की हत्या (Telco Murder) के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह वारदात 4 जनवरी की शाम की बताई जा रही है, जब साजिश के तहत सोहेल की चापड़ से निर्मम हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने इस मामले में बिरसानगर जोन नंबर छह निवासी रिषी दलाई, जसबीर सिंह उर्फ जस्सू और लवप्रीत सिंह गिल को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना का मास्टरमाइंड विनीत सिंह, जो टेल्को सी रोड का रहने वाला है, फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। रिषी दलाई का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर बिष्टुपुर और गोलमुरी थानों में पहले से मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और साथ में नशे का सेवन करते थे। कुछ दिन पहले सोहेल का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसे लेकर उसे शक था कि आरोपियों ने ही चोरी किया है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने ब्राउन शुगर पार्टी के बहाने सोहेल को बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या (Telco Murder) कर दी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ नीचे, 2024 की तुलना में 2025 में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में आई कमी+VDO

एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी की देखरेख में सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़, खून लगे कपड़े, घटनास्थल की मिट्टी और एक मोबाइल फोन समेत कई अहम साक्ष्य जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply