Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का निधन, आज दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का निधन, आज दी गई अंतिम विदाई

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का आज सोमवार 8 दिसंबर 2025 की सुबह 3:30 बजे हृदय गति रुकने से निधन (Jamshedpur Advocate News) हो गया। शनिवार तक वे नियमित रूप से न्यायालय आकर अपने दायित्व निभा रहे थे। उनके निधन की खबर से अधिवक्ताओं और न्यायिक समुदाय में शोक की गहरी लहर दौड़ गई।

वे 1987 से वकालत के पेशे से जुड़े थे और लगभग 72 वर्ष के थे। उनका स्वभाव अत्यंत मृदुल और व्यवहार कुशलता (Jamshedpur Advocate News) के लिए जाना जाता था।

परिवार में दो बेटियां और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी विवाह के बाद अपने ससुराल में रहती हैं जबकि पुत्र निर्मल कुमार सहाय भी अधिवक्ता हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स, कानूनी जगत में शोक की लहर

इसी बीच, आज 12 बजे जिला बार संघ के प्रांगण में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए लाया गया। इस दौरान अध्यक्ष रतिंद्रनाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, अनंत कुमार गोप, गौरव पाठक, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बैरियर सहित पूर्व अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह और लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल सहित लगभग 400 से अधिक अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया, जहां उनकी दोनों सुपुत्रियों ने मुखाग्नि दी। भावनाओं से भरे इस क्षण ने सभी को व्यथित कर दिया।

दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं की श्रद्धांजलि के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जिला बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने आज द्वितीय पाली में कार्य से अलग रहकर शोक व्यक्त किया। कल 9 दिसंबर 2025 को अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का अंतिम संस्कार भी स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया जाएगा।

जिला बार संघ ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और न्यायिक व्यवस्था में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply