Home > Education > Jamshedpur Education News : पूर्वी सिंहभूम में 101 परीक्षा केंद्रों पर फरवरी के पहले हफ्ते से होगी जैक बोर्ड की परीक्षा

Jamshedpur Education News : पूर्वी सिंहभूम में 101 परीक्षा केंद्रों पर फरवरी के पहले हफ्ते से होगी जैक बोर्ड की परीक्षा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jamshedpur JAC Board Exam) की माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने जानकारी दी है कि (Jamshedpur JAC Board Exam) परीक्षा अगले साल फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन और सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा पूरी कर ली गई है। कुल 54,120 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 30,029 छात्र माध्यमिक और 24,091 छात्र इंटरमीडिएट के हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का निधन, आज दी गई अंतिम विदाई

 केंद्रों की संख्या और व्यवस्था

* माध्यमिक परीक्षा: 67 केंद्र

धालभूम: 44

घाटशिला: 23

इंटरमीडिएट परीक्षा: 34 केंद्र

धालभूम: 22

घाटशिला: 12

डीसी ने की तैयारी की समीक्षा

सोमवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस में बैठक हुई। इसमें नकल-विहीन और सुरक्षित परीक्षा कराने की रणनीति बनाई गई। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की सुविधा, CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

बैठक में डीसी नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply