Home > Education > जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

2200 छात्राओं को डिग्री, टॉपरों को मिला गोल्ड मेडल

Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में मंगलवार को 2200 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं को शिक्षा, ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश व समाज के विकास में करने का संदेश दिया। इस दौरान 53 छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित (Jamshedpur Women’s University Convocation) किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। छात्राओं की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ परिवार का विश्वास और विश्वविद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन (Jamshedpur Women’s University Convocation) भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिग्री जीवन में अवसर देती है, लेकिन प्रतिभा, चरित्र और अच्छा व्यवहार ही व्यक्ति को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने छात्राओं से सामाजिक सेवा और नैतिक मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है। छात्राओं का लक्ष्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने संकल्प को पूरा करना होना चाहिए।

 पीएचडी शोधार्थियों को भी मिली उपाधि

समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वालों में होम साइंस की सस्मिता साहू, अंग्रेजी की मांपी अधिकारी, हिंदी की शशिबाला बागे और कल्पना कुमारी शामिल रहीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए। गणित की मुस्कान महतो को चांसलर मेडल से सम्मानित किया गया। चार वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम (2022-2026) की ओवरऑल टॉपर होम साइंस की श्वेता तिवारी रहीं। डॉ. रेखा झा को गोल्ड मेडल और रीमा मार्डी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी विशेष सम्मान मिला।

 ई-स्मारिका का विमोचन, अतिथियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक परेड के बाद राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय की ई-स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल संतोष गंगवार ने की। विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप चौधरी थे। मंच पर कुलपति प्रोफेसर इला कुमार, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, वित्त पदाधिकारी सह वाणिज्य संकाय की अध्यक्ष डॉ. दीपा शरण, मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहू और परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम मौजूद थीं।

 एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में सीमित सीटिंग के कारण बदली व्यवस्था

कुलपति प्रोफेसर इला कुमार ने बताया कि एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम की सीटिंग क्षमता सीमित होने के कारण सभी छात्राओं को एक साथ बैठाना संभव नहीं था। समारोह दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और राज्यपाल करीब 1.30 बजे तक कार्यक्रम में रहे। उनके जाने के बाद शेष छात्राओं को हॉल में बुलाकर डिग्री प्रदान की गई। धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम ने किया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

You may also like
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान

Leave a Reply