Home > Crime > Jamshedpur: गोविंदपुर पुलिस ने सुंदरहातू में ब्राउन शुगर बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार, चोरी के समान के साथ एक अन्य आरोपी को पकड़ा

Jamshedpur: गोविंदपुर पुलिस ने सुंदरहातू में ब्राउन शुगर बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार, चोरी के समान के साथ एक अन्य आरोपी को पकड़ा

जमशेदपुर: गोविंदपुर पुलिस ने सुंदरहातू में ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राहुल कुमार के पास से 25 पुड़िया में 1.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गोविंदपुर थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदरहातू के पास ब्राउन शुगर बेची जा रही है। इस पर जमशेदपुर सीओ के साथ उन्होंने मौके पर छापामारी की और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। राहुल कुमार छोटा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का रहने वाला है। इसके अलावा, गोविंदपुर थाना पुलिस ने एक घर में ताला तोड़कर पैसा और मोबाइल फोन की चोरी करने के आरोपी विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया है। विवेक कुमार सुंदरहातू के थीम पार्क के पास का रहने वाला है। उसके पास से चोरी के तीन एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि विवेक कुमार इसके पहले भी चोरी के मामले में टेल्को थाना से जेल भेजा जा चुका है। गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि इस गिरफ्तारी में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर पिंगुआ, आरक्षी अभय सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply