Home > Jamshedpur > Jamshedpur: धूप और गर्मी से बचाने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बांटा छाता, चश्मा, ओआरएस के पैकेट और घड़ा+ वीडियो

Jamshedpur: धूप और गर्मी से बचाने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बांटा छाता, चश्मा, ओआरएस के पैकेट और घड़ा+ वीडियो

जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप होती है। ऐसे में ट्रैफिक के जवानों को परेशानी हो रही है। ट्रैफिक के जवानों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल ने छाता, चश्मा, ओआरएस के पैकेट और घड़ा का वितरण किया है।

प्रत्येक जवान को छाता समेत यह पूरी सामग्री दी गई है। घड़ा ट्रैफिक पोस्ट पर रहेगा और उसमें पानी भरा जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि अगर कोई राहगीर भी प्यासा होता है, तो ट्रैफिक पुलिस के जवान इस घड़े से उसको भी पानी पिलाएं। यह सामग्री का वितरण विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया है। यह वितरण साकची स्थित सीसीआर परिसर में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सभागार में किया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply