Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सीसीटीवी के निगरानी में रहेंगे ईवीएम के स्ट्रांग रूम, डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Jamshedpur: सीसीटीवी के निगरानी में रहेंगे ईवीएम के स्ट्रांग रूम, डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जमशेदपुर: करनडीह के एलबीएसएम कॉलेज और कोऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं। इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है। स्ट्रांग रूम सीसीटीवी के पहरे में होंगे। यहां चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एलबीएसएम कॉलेज और कोऑपरेटिव कॉलेज में जो ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं उनमें डिस्पैच करने के लिए ईवीएम और वीवीपैट को रखा जाएगा। एलबीएसएम कॉलेज से घाटशिला, पोटका और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व वीवीपैट मतदान कर्मियों को देकर उन्हें रवाना किया जाएगा। कोऑपरेटिव कॉलेज में जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रहेंगी। जबकि, मतदान के बाद सारी ईवीएम कोऑपरेटिव कॉलेज में रखी जाएगी और यहां स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। क्योंकि, यहीं मतगणना होगी और मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को निकाल कर मतगणना टेबल तक पहुंचाया जाएगा। डीसी अनन्य मित्तल एलबीएसएम कॉलेज और कोऑपरेटिव कॉलेज गए और वहां बना रहे स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने के लिए मार्क बनाया जाए। स्ट्रांग रूम में जब ईवीएम रखी जाएगी तो उसके बाद लाक बंद करने की वीडियोग्राफी होगी। ईवीएम को जब मतदान कर्मियों को देने के लिए निकाला जाएगा तो लाक खोलने की वीडियो ग्राफी की जाएगी। स्ट्रांग रूम में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम में जो गार्ड तैयार होंगे, उनका लाग बुक रजिस्टर पूरी तरह से मेंटेन होगा। इस ड्राइंग रूम में ऐसे अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिसमें लोगों का चेहरा साफ नजर आए और उनका बैकअप हार्ड डिक्स में सुरक्षित हो। डीसी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एनईपी के निदेशक दीपांकर चौधरी, डीसी मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply