Home > Crime > हजारीबाग के हबीब नगर में भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

हजारीबाग के हबीब नगर में भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीब नगर इलाके में बुधवार को हुए जोरदार विस्फोट (Hazaribagh Blast) से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर ( Hazaribagh Blast) निकल आए।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुश्ताक का पत्नी रशीदा परवीन, यूनुस का बेटा सद्दाम और सद्दाम की पत्नी नन्हीं परवीन के रूप में की गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक खुले स्थान पर हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी साफ करने के दौरान विस्फोट हुआ, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सूचना मिलते ही चार थानों के प्रभारी, दो डीएसपी, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में कारोबारी गांधी परिवार के बेटे कनिष्क उर्फ कैरव गांधी लापता, सिल्वर सैंड रिजॉर्ट के पास मिली कार, अनहोनी की आशंका

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी इसी हबीब नगर इलाके में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की जान गई थी, जिससे यह इलाका पहले भी सुर्खियों में रह चुका है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply