Home > Jamshedpur > Jamshedpur Family Conflict : जमशेदपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-बहन के बीच मारपीट में दो घायल, प्रशासन ने संपत्ति सील की+ VDO

Jamshedpur Family Conflict : जमशेदपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-बहन के बीच मारपीट में दो घायल, प्रशासन ने संपत्ति सील की+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Family Conflict) जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 12 स्थित मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को वर्षों पुराने प्रॉपर्टी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। छह कट्ठा जमीन को लेकर सैयद मोबीन अली और उनकी सौतेली बहन डॉ. हेमराम के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसा में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (Jamshedpur Family Conflict)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Fake Agarbatti: जुगसलाई में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंपनी सील

बताया जा रहा है कि यह जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके दोनों पक्षों ने शुक्रवार को जमीन पर अपना दावा जताने की कोशिश की, जिससे तनाव बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

Jamshedpur Family Conflict : विवादित मकान सील

Jamshedpur Family Conflict: मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य

Jamshedpur Family Conflict: मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य

करीब तीन घंटे तक चली तनातनी के बाद एसडीओ के आदेश पर सीओ विजय कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में विवादित जमीन को पुलिस ने सील कर दिया। इस संबंध में सीओ विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला एसडीओ कोर्ट में चल रहा है, फिर भी दोनों पक्षों ने कानून को हाथ में लिया है।

इसलिए एसडीओ के निर्देश पर विवादित संपत्ति को सील किया गया है और दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ एसडीओ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की सख्ती से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद
Illegal Weapon in Kadma : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Adityapur Jewellery Robbery : आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Leave a Reply