Home > Jamshedpur > Jamshedpur Fake Agarbatti: जुगसलाई में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंपनी सील

Jamshedpur Fake Agarbatti: जुगसलाई में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंपनी सील

Jamshedpur : (Jamshedpur Fake Agarbatti) जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रामटेकरी रोड स्थित अग्रसेन भवन के पास संचालित बजाज अगरबत्ती कंपनी में छापामारी की। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में नकली हाई वोल्टेज ब्रांड की मच्छर मारने वाली अगरबत्तियां बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। (Jamshedpur Fake Agarbatti)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Peace Committee : ओंकार नाथ सिंह की सक्रिय वापसी, शांति समिति बैठक में रखे अहम सुझाव

Jamshedpur Fake Agarbatti : सील कर दी गई कंपनी 

नकली अगरबत्तियों की मात्रा इतनी ज्यादा पाई गई कि पुलिस को कंपनी परिसर को पूरी तरह सील करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाई वोल्टेज अगरबत्ती ब्रांड की मूल निर्माता कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल की शिकायत पर की गई।

‘हाई वोल्टेज’ के मालिक ने दर्ज कराई थी एफआईआर

विमल अग्रवाल ने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ब्रांड की नकली अगरबत्तियां बाजार में खुलेआम बेची जा रही हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए जुगसलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बजाज अगरबत्ती कंपनी पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त किए।

फिलहाल पुलिस नकली अगरबत्तियों के नेटवर्क और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की जांच में जुटी है। झारखंड में इस तरह के नकली उत्पादों की बढ़ती खेप पर यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply