Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Jamshedpur, (Jharkhand): मानगो नगर निगम की ओर से एक बार फिर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती दिखाई गई। (मानगो नगर निगम छापामारी) उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने एनएच-33 पर स्थित दुकानों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 3 किलो प्लास्टिक एवं दो बोरा प्लास्टिक के गिलास जब्त किए गए और दोषियों से ₹3000 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान निगम की टीम ने पथ विक्रेताओं, दुकानदारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। जिन दुकानदारों के पास प्लास्टिक सामग्री मिली या जिनके पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं थे, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि भविष्य में यदि फिर से उल्लंघन पाया गया, तो उनका वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Family Conflict : जमशेदपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-बहन के बीच मारपीट में दो घायल, प्रशासन ने संपत्ति सील की+ VDO

मानगो नगर निगम छापामारी : लोगों से की गई प्लास्टिक उत्पाद न प्रयोग करने की अपील

मानगो नगर निगम छापामारी: दुकानदार पर जुर्माना

मानगो नगर निगम छापामारी: दुकानदार पर जुर्माना

मानगो नगर निगम ने एक बार फिर सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद करें। निगम द्वारा पिछले आठ महीनों से माइकिंग और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके दुकानों में प्लास्टिक की उपस्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की छापेमारी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इस छापेमारी में नोडल पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी रोहित एक्का, सुजीत कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी और प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया। छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply