Home > Jamshedpur > Sakchi Gurudwara Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव रद्द, नयी प्रक्रिया की घोषणा, अब आम लोग भी लड़ सकेंगे चुनाव+VDO

Sakchi Gurudwara Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव रद्द, नयी प्रक्रिया की घोषणा, अब आम लोग भी लड़ सकेंगे चुनाव+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का चुनाव (Sakchi Gurudwara Election) अब और अधिक पेचीदा होता जा रहा है। लगातार बढ़ते विवादों और शिकायतों को देखते हुए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर अब तक की पूरी चुनावी प्रक्रिया को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने निरस्त कर दिया है। (Sakchi Gurudwara Election)

Sakchi Gurudwara Election : अब सीजीपीसी करा रही चुनाव

Sakchi Gurudwara Election की जानकारी दे रहे सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह

Sakchi Gurudwara Election की जानकारी दे रहे सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह

सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि साकची गुरुद्वारा के चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच गंभीर विवाद खड़े हो गए थे। मामला अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचा, जिसके बाद उनके निर्देश पर अब पूरी चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी सेन्ट्रल कमेटी ने अपने हाथ में ली है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sikh Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव में दखल पर बवाल, कुलविंदर सिंह बोले– प्रशासन नहीं कर सकता धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप

भगवान सिंह ने कहा कि पूर्व में नामांकन की राशि 51,000 रुपये तय की गई थी, जो एक आम व्यक्ति के लिए अत्यधिक थी। अब नयी चुनाव कमेटी ने इसे घटाकर 3,100 रुपये कर दिया है ताकि हर वर्ग के लोग चुनाव में भाग ले सकें।

अब सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा गठित नयी चुनाव कमिटी पूरे चुनावी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करेगी। आगामी दिनों में वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी और फिर नयी तिथि की घोषणा कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे। ,यह फैसला समुदाय के भीतर पारदर्शिता और भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply