Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित, नामांकन पत्र भरे जाने को लेकर हुआ था विवाद

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित, नामांकन पत्र भरे जाने को लेकर हुआ था विवाद

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दरमियान कुछ विवाद हुआ। इसी के बाद इलेक्शन कमेटी के तीनों सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया को अगली नोटिस तक के लिए स्थगित किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सोमवार को चुनाव कमेटी के सदस्य आपस में मीटिंग करेंगे और फिर इसके बाद चुनाव की अगली तारीख का ऐलान किया जा सकता है। शुक्रवार तक 137 प्रत्याशियों ने फार्म खरीदे थे। शुक्रवार को 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया था। कुल मिलाकर 61 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 मार्च थी। इसे बढ़ाकर 18 मार्च तक कर दिया गया था।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply