Home > Crime > Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 के पास ऑटो चालक से मोबाइल व पर्स की छिनताई+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 के पास ऑटो चालक से मोबाइल व पर्स की छिनताई+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 के पास ऑटो चालक से मोबाइल छिनताई हुई है। ऑटो पर शीतला मंदिर से दो युवक बैठे थे। यह लोग रोड नंबर 4 के पास उतरे। चालक दूसरे युवक से पैसा लेने लगा तो एक युवक उसका मोबाइल लेकर भाग गया। तभी, दूसरा युवा उसका रुपयों से भरा पर्स लेकर भाग गया। ड्राइवर ने मोबाइल लेकर भाग रहे युवक का पीछा किया। तभी युवक गुरुद्वारा के पीछे की गली में घुस गया।

तभी ड्राइवर को एक बाइक सवार दिखा। ड्राइवर ने बाइक सवार से युवक को पकड़ने को कहा। इसके बाद दोनों लोगों ने मिलकर युवक को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। घटना की शिकायत मानगो थाना पुलिस से कर दी गई है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply