Home > Crime > Jamshedpur : मानगो के गुलाब बाग फेस वन में चोरों ने एक घर में घुसकर पार कर दिए 54 हजार रुपए नकदी व दो लाख रुपए के जेवरात

Jamshedpur : मानगो के गुलाब बाग फेस वन में चोरों ने एक घर में घुसकर पार कर दिए 54 हजार रुपए नकदी व दो लाख रुपए के जेवरात

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग फेस वन में रुखसाना परवीन के घर में चोरी हुई है। शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों ने रुखसाना परवीन के घर से 2 लाख रुपए कीमत के जेवरात और 45 हजार रुपया नकद पार कर दिया है। चोर बाथरूम के वेंटीलेटर की तरफ से अंदर घुसे थे। वेंटीलेटर को तोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाने की कवायद में जुटी हुई है। रुखसाना परवीन ने बताया कि वह आदित्यपुर में काम करती है। वह काम से लौट कर अपने घर पहुंची। घर में दरवाजे पर लगा ताला खोलकर जैसे ही अंदर गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर नकदी और शिवराज समेट कर ले गए थे।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply