Home > Jamshedpur > दुर्गा पूजा पर साफ-सुथरा दिखेगा जमशेदपुर, डीएमसी ने सफाई ठेकेदारों संग बैठक कर तैयार की रणनीति

दुर्गा पूजा पर साफ-सुथरा दिखेगा जमशेदपुर, डीएमसी ने सफाई ठेकेदारों संग बैठक कर तैयार की रणनीति

जमशेदपुर (झारखंड) : दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) पर जमशेदपुर साफ सुथरा दिखेगा। इसके लिए जेएनएसी ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार से पहले लौह नगरी में सफाई का विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत, घाटों तक जाने वाले रास्तों को ठीक किया जाएगा। घाटों पर मिट्टी डाल कर फर्श को समतल करने का काम किया जाएगा।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने‌ इसके लिए शुक्रवार को सफाई ठेकेदारों, विशेष पदाधिकारियों और सिटी मैनेजर्स के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन कर्मचारियों को मिलेगा 20% वार्षिक बोनस, अधिकतम बोनस 48626

बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों और गलियों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पूजा पंडालों (Jamshedpur Durga Puja) और भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

उप नगर आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव सीधे JNAC हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं:

WhatsApp: +91 79706 25111

Call: +91 657-2912514

उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों की सहभागिता और प्रशासन की सक्रियता से इस बार त्योहारों पर जमशेदपुर एक स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में नजर आएगा।

इसके अलावा, जिला प्रशासन शहर की सड़कों को भी ठीक कराने जा रहा है। इसके लिए, टाटा स्टील यूआईएसएल को भी निर्देश दिया गया है कि वह सड़कों को ठीक करे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply