जमशेदपुर (झारखंड) : भारतीय जन सेवक परिषद की ओर से शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को अश्विन माह की त्रयोदशी के पावन अवसर पर 28वां महा रक्तदान शिविर (Jamshedpur Blood Donation) आयोजित किया गया। यह शिविर छोटा गोविंदपुर स्थित लक्ष्मी कृपा भवन में सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ।

Jamshedpur Blood Donation
शिविर का शुभारंभ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने सुबह 9:30 बजे रक्तदान करके किया। उन्होंने अपनी माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्त वीर बनकर प्रेरणादायी पहल की। रक्तदान के बाद परिषद के अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह और अन्य सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें – मोहरदा जलापूर्ति योजना को मिलेगी रफ्तार, जमशेदपुर में जलापूर्ति सिस्टम बनेगा आधुनिक
इसके बाद शिविर में रक्तदान (Jamshedpur Blood Donation) का क्रम सुचारू रूप से चलता रहा। यह महा रक्तदान शिविर शाम 4 बजे तक चलेगा। परिषद के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।




