Home > Crime > साकची के बाटा लाइन में दिहाड़ी के विवाद में स्टाफ ने दुकानदार को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार + VDO

साकची के बाटा लाइन में दिहाड़ी के विवाद में स्टाफ ने दुकानदार को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार + VDO

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बाटा लाइन में एक स्टाफ ने दिहाड़ी के विवाद में दुकानदार विशाल अग्रवाल को चाकू (Sakchi Knife Attack) मार दिया। विशाल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा फौरन मौके पर पहुंचे और आरोपी शुभोजीत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विशाल अग्रवाल की बाटा लाइन में कपड़े की दुकान है। वह काशीडीह के चंद्रबली उद्यान के रहने वाले हैं। परसूडीह का रहने वाला शुभोजीत दुकान पर मजदूरी करने आया था। उसने दुकान पर 2 दिन काम किया। फिर तीसरे दिन नहीं आया।

इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा पर साफ-सुथरा दिखेगा जमशेदपुर, डीएमसी ने सफाई ठेकेदारों संग बैठक कर तैयार की रणनीति

शुक्रवार को शुभोजीत अपना दो दिन का पेमेंट लेने आया था। इसी दौरान, किसी बात को लेकर उसका विशाल अग्रवाल से विवाद हो गया। शुभोजीत ने चाकू निकाल कर विशाल अग्रवाल को मार (Sakchi Knife Attack) दिया। खून से लथपथ हालत में लोग विशाल अग्रवाल को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply