Home > Crime > धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

मदरसा फैजुल उलूम से शर्मा होटल और घटनास्थल तक आरोपी की आवाजाही कैमरे में कैद, वापसी में घर में दाखिल होते भी दिखी

Jamshedpur : धतकीडीह बड़ी मस्जिद के पास एके अपार्टमेंट में वृद्ध महिला यासमीन निगार की आंख में स्प्रे कर लूट के प्रयास (Dhatkidih Loot Attempt) के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है। आरोपी धतकीडीह की ही रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी आवाजाही (Dhatkidih Loot Attempt) की पूरी कड़ी जोड़ी है।

घटना से पहले महिला मदरसा फैजुल उलूम के पास से गुजरती और धतकीडीह मेन रोड स्थित शर्मा होटल के आसपास दिखाई दी। इसके बाद वह घटनास्थल की ओर जाती नजर आई। वारदात के बाद उसी रास्ते से लौटकर अपने घर में प्रवेश करते हुए भी वह सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के अनुसार आरोपी का घर हरे रंग का है और मुख्य दरवाजा हल्के कत्थई रंग का बताया गया है।

पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यासमीन निगार के घर में अकेले रहने की जानकारी आरोपी को कैसे मिली और वारदात की योजना किस तरह तैयार की गई थी।

 चाबी से घर में दाखिल हुई थी नकाबपोश महिला

घटना 4 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। यासमीन निगार के पति जुमा की नमाज के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान नकाबपोश महिला चाबी के जरिए दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुई। आरोप है कि उसने पहले मिर्च पाउडर का घोल यासमीन निगार पर डाला और इसके बाद उनकी आंख में स्प्रे कर दिया।

महिला ने उनके हाथ से कंगन छीनने का प्रयास किया, लेकिन यासमीन निगार के विरोध के कारण वह सफल नहीं हो सकी। घटना के बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी की गतिविधियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

 बायीं आंख की रोशनी बेहद कम, बड़े अस्पताल ले जाने की तैयारी

स्प्रे किए जाने के बाद यासमीन निगार की बायीं आंख की रोशनी बेहद कम हो गई है। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के शंकर नेत्रालय या किसी अन्य बड़े नेत्र अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है और मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 घर की गतिविधियों की जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची?

परिजनों के अनुसार यासमीन निगार की तबीयत पहले से खराब रहती है और डायलिसिस के लिए एक महिला नियमित रूप से उनके घर आती है। इसके अलावा घर में तीन महिलाएं काम करने आती हैं। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी को घर की गतिविधियों और यासमीन के अकेले रहने की जानकारी किस माध्यम से मिली।

आरोपी महिला के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब पूछताछ के आधार पर वारदात की पूरी कड़ी जोड़ रही है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना में महिला अकेले शामिल थी या उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी। पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने महिला को पूछताछ करके घर जाने दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। पुलिस मान रही है कि इस घटना में कोई लूट नहीं हुई है। इसीलिए पुलिस इस पशोपेश में है कि इस घटना में कार्रवाई की जाए या नहीं। जबकि, पीड़ित महिला के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। क्योंकि, आरोपी महिला ने घटना को अंजाम देने के लिए पीड़ित महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया था।

इसे भी पढ़ें – कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

You may also like
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply