Home > Jamshedpur > Jamshedpur Cricket: जमशेदपुर में पंकज मेमोरियल ऑल इंडिया 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम में हुआ उद्घाटन

Jamshedpur Cricket: जमशेदपुर में पंकज मेमोरियल ऑल इंडिया 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम में हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में पंकज मेमोरियल ऑल इंडिया 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से शुरू हो गया है। बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम में इसका उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स हेड हेमंत गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने उद्घाटन किया। इसके अलावा टाटा मोटर्स मैदान में भी टाटा मोटर्स के हेड एडमिनिस्ट्रेशन विवेक सिंह ने मैच का उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में देशभर से 44 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कीर्ति आजाद भी जमशेदपुर में मौजूद हैं। कीर्ति आजाद कीनन स्टेडियम में आज अपना पहला मैच खेल रहे हैं। टूर्नामेंट 4 नवंबर तक होगा। सभी मैच पिंक बाल से खेले जा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply