Jamshedpur (Jharkhand) : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर पूरे झारखंड में आक्रोश (Jamshedpur BJP Protest) देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जमशेदपुर महानगर भाजपा महिला मोर्चा (Jamshedpur BJP Protest) ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान Purnima Sahu भी मौजूद रहीं और उन्होंने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
धरना के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने समाज की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता ही नहीं, बल्कि सामाजिक गिरावट का भी संकेत हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हमारी इंसानियत खत्म हो चुकी है।
विधायक ने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
अपने संबोधन के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से तत्काल न्याय दिलाने की मांग की।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर फायरिंग: उलीडीह में गैंग वार में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साजन गिरोह का नाम आया सामने+VDO
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




