Home > Crime > जमशेदपुर फायरिंग: उलीडीह में गैंग वार में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साजन गिरोह का नाम आया सामने+VDO

जमशेदपुर फायरिंग: उलीडीह में गैंग वार में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साजन गिरोह का नाम आया सामने+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे। मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Mango Gang War) कर दी। घटना डिमना बस्ती जाने वाले रास्ते पर उमा टिफिन दुकान के पास हुई, जहां पहले भी हत्या की वारदात हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने कई राउंड गोलियां (Mango Gang War) चलाईं। इस हमले में विक्की सिंह राजपूत को तीन गोलियां लगीं, जिसमें उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। फायरिंग के दौरान उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Mango Gang War: एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल विक्की को एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में इलाज कर रही है। घायल युवक ने बताया कि वह शिरोमणि नगर से दूध लेकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही पटमदा के डीएसपी वचनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल से भी पूछताछ की।

Mango Gang War : पुराने विवाद में हमला होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में इस फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले विक्की का ‘लल्ला’ नामक युवक से विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, हादसा या खुदकुशी जांच कर रही पुलिस

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply