Jamshedpur (Jharkhand) : जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार टकराव (Jamshedpur BJP Congress Clash) हो गया। कांग्रेस के जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति बिगड़ने पर लाठी चलने और पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई। झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लगने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय (Jamshedpur Congress Clash) पहुंचे थे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन की पहले ही घोषणा की गई थी। प्रदर्शनकारी जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंचे, दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नारेबाजी तेज हो गई और मामला टकराव तक पहुंच गया।
घटना के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बनने के साथ लाठी चलने तथा पत्थरबाजी की भी सूचना मिली। एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायलों की कुल संख्या और घटना में दोनों पक्षों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी थी
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
इस बीच भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू धरने पर बैठ गईं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इसे भी पढ़ें – Jharkhand SIR Controversy : घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी और इरफान अंसारी को लेकर जारी किया AI पोस्टर




