Home > Crime > Seraikela Murder : चिली चिकन देने में देरी पर विवाद, दुकानदार के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप, पांच गिरफ्तार

Seraikela Murder : चिली चिकन देने में देरी पर विवाद, दुकानदार के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप, पांच गिरफ्तार

Saraikela (Jamshedpur) :झारखंड के आदित्यपुर स्थित आयडा के पास फूड स्ट्रीट में खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। मानगो निवासी शिखर तिर्की उर्फ शेखर तिर्की की (Seraikela Murder) हत्या के मामले में पुलिस ने दुकानदार मोहन बरुवा, उसकी पत्नी, दो बेटों और बेटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सभी पांच आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।

घटना मंगलवार, 20 अक्टूबर की देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश कर मामले की जानकारी दी।

 150 रुपये के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, मानगो निवासी शिखर तिर्की अपने साथी सागर झा और अन्य युवकों के साथ खाओ गली स्थित दुकान पर हाफ चाउमीन और चिली चिकन का ऑर्डर देने पहुंचे थे। इसके लिए 150 रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था। खाना मिलने में देरी  (Seraikela Murder)होने पर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुकानदार की ओर से पैसे वापस किए जाने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।

चाकू से हमले में युवक की मौत

आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार के परिवार के सदस्यों ने युवकों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, दुकानदार के बेटे ऋषभ बरुवा ने कथित तौर पर धारदार चाकू से शिखर तिर्की पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिखर पेशे से लाइटिंग मिस्त्री थे।

इस घटना में सागर झा, सन्नी और अरुण पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकू और कढ़ाई जब्त

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ बरुवा के अलावा उसके भाई मोहित, पिता मोहन बरुवा, मां ऋषिका और बहन मुक्ति बरुवा को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur-Puri New Train : नई पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस का तोहफा, 28 अक्टूबर से दौड़ेगी ट्रेन, राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी

पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा चाकू और एक कढ़ाई जब्त की है। दोनों सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। खाने के मामूली ऑर्डर से शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने का कारण बन गया।

You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Parking Raid : डिमना से बरसोल तक हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 25 वाहनों से 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला
Jamshedpur News: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
SIR Awareness Campaign: एसआईआर पर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

Leave a Reply