Home > Jamshedpur > Jamshedpur : धर्म के नाम पर वोट लेने के लिए भाजपा की आलोचना करने वाली झामुमो भी पहुंची राम जी की शरण में

Jamshedpur : धर्म के नाम पर वोट लेने के लिए भाजपा की आलोचना करने वाली झामुमो भी पहुंची राम जी की शरण में

जमशेदपुर: धर्म के नाम पर वोट लेने का आरोप लगाकर इंडिया गठबंधन के नेता भाजपा को कोसते रहते हैं। लेकिन, जमशेदपुर लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भी वोट के लिए राम जी की शरण में पहुंच गया है। झामुमो के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी हर सभा में बार-बार ऐलान करते हैं कि सभी लोग राम जी के तीर धनुष पर बटन दबाएं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि धर्म के नाम पर वोट मांगना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन, इंडिया गठबंधन के नेता हमेशा जिसके लिए भाजपा की आलोचना करते रहे हों और फिर उसी तथ्य की शरण में चल जाएं तो इसे नैतिकता की भाषा में गलत ही माना जाएगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मतदाता सब समझ रहा है। इसलिए उसे सही उम्मीदवार का चुनाव करना चाहिए। देखना चाहिए कि लोकसभा में उसकी आवाज को कौन बुलंद कर सकता है। 25 उम्मीदवारों में सबसे योग्य प्रत्याशी कौन है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply