Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में आजसू की राजनीति, यातायात पुलिस पर मनमानी और दोहरे मापदंड का लगाया आरोप+VDO

जमशेदपुर में आजसू की राजनीति, यातायात पुलिस पर मनमानी और दोहरे मापदंड का लगाया आरोप+VDO

पूर्व मंत्री बोले -जनप्रतिनिधियों संग आम जनता को परेशान कर रही ट्रैफिक पुलिस, खुद के वाहनों के कागजात अधूरे

Jamshedpur : यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ आजसू पार्टी (AJSU Against Traffic Police) ने मंगलवार को जमशेदपुर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आम जनता और जनप्रतिनिधियों पर सख्ती दिखा रहा है, जबकि खुद पुलिस अधिकारियों के वाहनों के insurance, pollution certificate और documents तक दुरुस्त नहीं हैं।

पूर्व मंत्री सह केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा

“जब कानून के अधिकारी ही अपने वाहनों की जांच कर कागजात दुरुस्त नहीं करेंगे, तो आम जनता से कानून का पालन कैसे कराएंगे?”

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO

 सांसद विद्युत वरन महतो का समर्थन

इस आंदोलन को स्थानीय सांसद विद्युत वरन महतो का भी समर्थन मिला। उन्होंने उपायुक्त से इस गंभीर मुद्दे पर सुधार करने की हिदायत दी और आजसू के नेताओं के साथ खड़े दिखे।

 आजसू के आरोप:

1. Flag, black glass, pressure horn हटाने के नाम पर अचानक धरपकड़ की जाती है।

2. जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों से झंडा उतारकर बिना नोटिस जुर्माना वसूला जा रहा है।

3. पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों पर black film, police board लगाकर बिना कागजात के चला रहे हैं।

4. No parking rule आम दुकानदारों पर लागू होता है, जबकि बड़े रसूखदार व्यक्तियों को छूट मिलती है।

5. शहर की कई सड़कें जर्जर हैं, लेकिन मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

कन्हैया सिंह का बयान

आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा – “जमशेदपुर में इतिहास रचा जा रहा है। किसी भी पदाधिकारी की गाड़ियों का insurance और pollution paper नहीं है। इसके बावजूद आम जनता पर जुर्माना थोपा जा रहा है। अगर अधिकारी ही कानून तोड़ेंगे तो जनता क्यों मानेगी?”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आजसू इस मुद्दे को लेकर न्यायालय में PIL दायर (AJSU Against Traffic Police) करेगी।

 आंदोलन में शामिल रहे

रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, ललन झा, मंगल टुडू, चन्द्रश्वर पांडेय, विमल मौर्या समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply