Jamshedpur : मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक हाईटेंशन पोल पर चढ़ (Jamshedpur Girl On Hightention Pole) गई। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उससे भारी रकम ली और बाद में धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसी सदमे में उसने यह कदम उठाया।
स्थानीय लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करेगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित उतारने की कोशिशें शुरू हुईं। पुलिस ने दो युवकों को भी पोल (Jamshedpur Girl On Hightention Pole) पर चढ़ा कर युवती को समझाने का प्रयास किया, मगर उसने मना कर दिया। इस दौरान मरीन ड्राइव पर लंबा जाम लग गया और भीड़ बढ़ने लगी।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO
प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए भी युवती को नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं मानी। बाद में पुलिस, नागरिकों और टाटा स्टील यूआइएसएल के कर्मियों की मदद से किसी तरह युवती को सुरक्षित उतारा गया और मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।
पोल पर चढ़े सोनारी के ग्वाला बस्ती के एक युवक ने बताया कि युवती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसके प्रेमी ने उससे लंबी रकम ली और बाद में दूसरी लड़की से शादी कर ली। इससे वह गहरे सदमे में है।
यह घटना एक बार फिर बताती है कि निजी रिश्तों में धोखा और मानसिक तनाव किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है।




