Home > Crime > जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO

जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लु भट्ठा से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री (Jamshedpur Illegal Arm’s Factory) का पर्दाफाश किया है। इस फैक्ट्री को सोनारी के चर्चित टिल्लू सरदार के बेटे चला रहे थे।

दो महीने पहले खोली गई इस फैक्ट्री (Jamshedpur Illegal Arm’s Factory से बिहार के लिए हथियारों की बड़ी खेप भेजी जानी थी। पुलिस ने छापेमारी कर हथियार बनाने की मशीनें, अधनिर्मित पिस्टल, जिंदा कारतूस, गांजा और लाखों की नकदी बरामद की है।

इसे भी पढ़ें – भारी बारिश में भी उमड़ी भीड़, जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय शोकसभा में शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि +VDO

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री संचालक समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार भागने में सफल हो गए। शनिवार शाम छापेमारी के दौरान घर से 1.4 किलो गांजा, एक देशी पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 2.41 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और कई मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गोदाम से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, विद्युत मोटर और पिस्टल बनाने के औजार बरामद हुए। इसके साथ ही अधनिर्मित पिस्टल पार्ट और नौ कारतूस भी मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

टिलू सरदार के बेटे हैं आरोपी

यह फैक्ट्री सोनारी के सिदो कान्हू बस्ती टिल्लू भट्ठा इलाके के रहने वाले चर्चित जेवीएम नेता तिलो सरदार उर्फ टिलू सरदार के पुत्र चला रहे थे। इस मामले में पुलिस ने तिलो सरदार के चार बेटों को नामजद किया है। इनमें समीर सरदार, लखिंद्र सरदार, विजय सरदार और विशाल सरदार हैं। पुलिस का कहना है कि समीर सरदार और लखिंद्र सरदार पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। उन्होंने ही यह फैक्ट्री दो महीने पहले खोली थी।

साल 2012 में हुई थी टिलू सरदार की हत्या

तिलो सरदार शहर की चर्चित हस्ती थे। उनकी हत्या सात सितंबर को सोनारी में कर दी गई थी। तिलो सरदार अपनी पत्नी के साथ घूमने निकले थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों पिंटू प्रमाणिक और रमेश प्रमाणिक को जेल भेजा था। जमशेदपुर कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

टिलू सरदार के नाम पर बस है इलाका

सोनारी में टिलू सरदार के नाम से पूरा इलाका बसा है। इस इलाके का नाम टिलू भट्ठा है। इस इलाके में आपराधिक किस्म के लोग रहते हैं। यहां हमेशा आपस में मारपीट से लेकर गोली चलने की घटनाएं होती रहती हैं। इलाके में कई गैंग हैं।

 जब्त सामान

* 1.4 किलो गांजा (चार पैकेट)

* एक देशी पिस्टल

* 11 जिंदा कारतूस

* 2.41 लाख रुपये नकद

* एक सोने की चेन

* हथियार बनाने की मशीनें (लेथ, मिलिंग, ड्रिलिंग, ग्राइंडर)

* विद्युत मोटर और औजार

* अधनिर्मित पिस्टल पार्ट

* इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पाउच

* मोबाइल फोन (Apple iPad, OnePlus, Poco, Samsung)

* आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply