Home > World > ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए

ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए

News Bee: ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी सेना के एक रेस्क्यू मिशन (Iran Israel America War) को विफल करते हुए कई सैन्य विमानों को मार गिराया‌ है। यह घटना मध्य ईरान के इस्फहान के दक्षिणी इलाके में हुई है।

ईरान के खत्म अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिकी सेना एक डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए गुप्त मिशन (Iran Israel America War) चला रही थी। इसी दौरान ईरानी बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मिशन को बीच में ही रोक दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन में एयरोस्पेस फोर्स, ग्राउंड फोर्स, बसीज यूनिट्स और पुलिस बल शामिल थे। सभी ने मिलकर अमेरिकी विमानों को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

ईरान के दावे के मुताबिक, इस कार्रवाई में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान को मार गिराया गया, जो इस्फहान के दक्षिण में जलते हुए देखे गए। इसके अलावा, एक एमक्यू 9 और हरमिस ड्रोन भी मार गिराए गए हैं।

उन्होंने इस घटना की तुलना 1980 में हुए असफल अमेरिकी मिशन Operation Eagle Claw से की और इसे अमेरिका के लिए एक और बड़ी नाकामी बताया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट मार गिराया, IRGC ने जारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, पायलट भी पकड़ा गया

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा कि एक विशेष अभियान चलाकर पायलट को बचाने की कोशिश की गई थी, हालांकि उन्होंने नुकसान को कम करके दिखाने की कोशिश की।ईरान ने इस पूरे ऑपरेशन को अपनी सामरिक सफलता बताते हुए कहा कि समय पर और समन्वित कार्रवाई के चलते दुश्मन के इरादों को नाकाम किया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply