मोसाद की लंदन से चलने वाली न्यूज़ साइट ईरान इंटरनेशनल ने चलाई थी फर्जी खबर, इसके बाद इसराइली मीडिया ने इस झूठ को आगे बढ़ाया
News Bee : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही चर्चा के बीच राष्ट्रपति कार्यालय ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इस्तीफा (Iranian President Resign) नहीं दिया है और न ही उनके पद छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ मीडिया आउटलेट्स में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनाई को पत्र लिखकर इस्तीफा (Iranian President Resign) देने की पेशकश की है। इन दावों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए उनका खंडन किया है।
इसे भी पढ़ें – Iran Security Chief: क्या 500 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद भी ‘America First’?
इस बीच ईरानी राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में मसूद पेजेश्कियान ने देश के विकास और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह ईरान की प्रगति, आर्थिक सुधार और जनता की भलाई के लिए पूरी दृढ़ता के साथ काम करते रहेंगे।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में सरकार अपने निर्धारित कार्यक्रमों और नीतियों के अनुसार कार्य कर रही है तथा राष्ट्रपति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में इस्तीफे से जुड़ी खबरों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी फायरिंग कांड में तीन बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी के लिए कारोबारी के घर पर चलाई थी गोली
गौरतलब है कि इसराइल ईरान से युद्ध में पार नहीं पार नहीं पा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से नेतन्याहू की हालत खराब है। इसी खीज में मोसाद ईरान के खिलाफ तरह तरह की अफवाह फैला कर माहौल बना रहा है। मोसाद की एक न्यूज साइट लंदन से चलाई जाती है। इसका नाम ईरान इंटरनेशनल है। इस वेबसाईट ने ही ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफे की फेक न्यूज प्लांट की है। इसके बाद इस खबर को इसराइली मीडिया ने खूब बढ़ चढ़ कर चलाया ताकि इसराइली जनता को फर्जी दिलासा दिया जा सके।




