News Bee : ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (Iran America War) अपने ही देश को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष में अब तक लगभग 500 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।
लारीजानी, जो ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव हैं, ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि यह युद्ध इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आक्रामक नीतियों ( Iran America War) का नतीजा है, और ट्रंप उनके प्रभाव में आकर अमेरिका को “अन्यायपूर्ण युद्ध” में ले आए।
उन्होंने सवाल उठाया, “कुछ ही दिनों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद क्या अब भी ‘America First’ पहले है, या इज़राइल?” लारीजानी ने कहा कि इन मौतों ने ट्रंप के ‘America First’ के नारे की सच्चाई उजागर कर दी है।
Iran America War: बदले की कार्रवाई जारी रखने का ऐलान
लारीजानी ने कहा कि ईरान अपने हमलों को जारी रखेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की हत्या एक संयुक्त अमेरिकी-इज़राइली हवाई हमले में की गई, जिसका बदला लेने के लिए व्यापक सैन्य अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – Mahindra & Mahindra ने पेश किया एक्सईवी 9ई सिनेलेक्स वर्जन, 29.35 लाख में प्रीमियम इलेक्ट्रिक लग्जरी
ईरान ने हाल के दिनों में इज़राइल के कब्जे वाले क्षेत्रों और क्षेत्रीय देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई चरणों में जवाबी हमले किए हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक “आक्रांताओं को दंड” नहीं मिल जाता। इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस टकराव पर टिकी हुई हैं।




