Home > World > 12 दिन की इसराइल-ईरान जंग में जब चोर ने पकड़ ली मोसाद की ड्रोन फैक्ट्री

12 दिन की इसराइल-ईरान जंग में जब चोर ने पकड़ ली मोसाद की ड्रोन फैक्ट्री

News Bee: इसराइल – ईरान की जंग (Israel-Iran War) में एक चोर हीरो बन गया। आज ईरानी अवाम इसे इज्ज़त व एहतेराम से देखते हैं। इस शख़्स ने अब कभी चोरी नहीं करने की कसम खाई है। ये शख्स अब ईरानी सरकार और ईरानी जनता से इनाम समेट रहा है। बताते हैं कि जब इसराइल ईरान की जंग (Israel-Iran War) चल रही थी तो तेहरान में एक चोर ने सोचा कि रात में पुलिस गश्त बंद है।

चोरी करने में आसानी होगी। चोर निकल पड़ा सुनसान सड़क पर। तभी, उसे एक मकान नज़र आया। चोर को लगा यहां से उसे काफी माल मिलेगा। चोर उस घर में नकब लगा कर घुस गया। मगर चोर ने जब अंदर का मंज़र देखा तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। चोर ने देखा अंदर ड्रोन मौजूद थे। कुछ लोग ड्रोन हमले के बारे में बातें कर रहे थे। यही वह मकाम था जब उसके दिल में अल्ल्लाह का ख़्याल आया।

इसे भी पढ़ें – पेंटिंग युद्ध : इसराइल से 12 दिन की जंग में अपनी फतह का एलान कर रहीं ईरान की दीवारें

चोर फौरन उस मकान से बाहर निकला और उसने पुलिस अधिकारी को फोन लगा दिया। फोन पर चोर ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह चोर है। एक मकान में चोरी करने आया है। आप फौरन आ जाइए। पुलिस अधिकारी हैरान था कि चोरी करते वक्त चोर पुलिस को क्यों बुला रहा है। तभी चोर ने अधिकारी को बताया कि वह जिस मकान में चोरी करने घुसा है वहां ड्रोन हैं। यह सुनकर पुलिस अधिकारी के कान खड़े हो गए। फौरन टीम बनी और छापामारी हो गई। इसराइल के आतंकी संगठन मोसाद के कई एजेंट पकड़े गए। मोसाद की ड्रोन फैक्ट्री पकड़ में आ गई। तेहरान की पुलिस ने मोसाद के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा कर बाद में कई एजेंटों को पकड़ा।

Leave a Reply