News Bee : यमनी सशस्त्र बलों ने गुरुवार को घोषणा की कि उनके चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद अब्दुल करीम अल-ग़मारी अगस्त में हुए इजरायली हवाई हमलों (Israel-Yemen War ) में मारे गए थे। इस हमले में उनके साथ कई साथी और उनका 13 वर्षीय बेटे हुसैन की भी मौत हो गई थी।
सना सरकार के अनुसार 28 अगस्त को प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और कई मंत्रियों के साथ अल-ग़मारी एक समीक्षा बैठक में शामिल थे, तभी इजरायली विमानों ने बमबारी (Israel-Yemen War) की थी।
यमनी फौज ने कहा कि अल-ग़मारी और उनके साथी “फ़िलिस्तीन की आज़ादी” के लिए समर्पित थे। बयान में बताया गया है कि इस भारी नुकसान के बावजूद यमनी रॉकेट और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं और सैन्य अभियान पूरी क्षमता से सक्रिय है।
यमन सरकार ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन किया, तो उसे “कड़े और निर्णायक हमलों” का सामना करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: Israel Gaza War: ईरानी हमले से इसराइल का रैमन एयरबेस तबाह, इसराइली दूतावास पर हमले को इसी एयर बेस से उड़े थे एफ 35 विमान




