Home > Education > साकची में शुरू हुई ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’, 30 हजार किताबों की कैपेसिटी के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध+VDO

साकची में शुरू हुई ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’, 30 हजार किताबों की कैपेसिटी के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के साकची इलाके में किताब प्रेमियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी सौगात मिली‌ (Jamshedpur New Library) है। बुधवार को जेएनएसी द्वारा निर्मित ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में करीब 8 हजार किताबों का विशाल संग्रह उपलब्ध (Jamshedpur New Library) कराया गया है।‌ इसकी कैपेसिटी 30000 किताबों की है।

यह लाइब्रेरी न सिर्फ पढ़ने के लिए एक बेहतर माहौल देगी, बल्कि यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पत्रिकाएं, जनरल नॉलेज और विभिन्न विषयों की पुस्तकें भी मिलेंगी। एक समय पर करीब 20 लोग यहां बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।

शहर में पुस्तकालयों की कमी के बीच यह पहल काफी अहम मानी जा रही है। पहले साकची की डीएम लाइब्रेरी और बिष्टुपुर की मुस्लिम लाइब्रेरी ही प्रमुख विकल्प थीं, लेकिन समय के साथ इनकी स्थिति कमजोर हो गई थी। अब इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण और नए नाम के साथ इसे आधुनिक रूप दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में यहां किताबों की संख्या और सुविधाएं दोनों बढ़ाई जाएंगी। छात्रों के सुझाव के आधार पर व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाएगा, ताकि यह जगह पढ़ाई के लिए आदर्श केंद्र बन सके।

Jamshedpur New Library: पांच अधिकारियों की टीम करेगी संचालन

लाइब्रेरी के बेहतर संचालन के लिए पांच अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जो यहां की गतिविधियों पर नजर रखेगी और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखेगी।

Jamshedpur New Library: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी है खास

इस लाइब्रेरी की शुरुआत वर्ष 1924 में टाटा स्टील द्वारा ‘दिनशॉ मेमोरियल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी’ के रूप में की गई थी। बाद में 1948 में इसे जेएनएसी को सौंप दिया गया। वर्ष 2019 में इसके पुनर्निर्माण की योजना बनी और करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से नई बहुमंजिला इमारत तैयार की गई।

मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

लाइब्रेरी भवन में वातानुकूलित हॉल, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल रीडिंग स्पेस, बुक स्टॉल, मल्टीपरपज हॉल, एटीएम, पार्किंग और कॉफी शॉप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यहां बैठकर पढ़ाई के साथ-साथ कॉफी का आनंद भी लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – क्या है पश्चिम एशिया की जंग का रुख, कब तक चलेगा युद्ध

मंजिलवार सुविधाएं

* पहली मंजिल – पार्किंग, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, दुकानें, शौचालय

* दूसरी मंजिल – ई-लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग रूम

* तीसरी मंजिल – व्यावसायिक हॉल

* चौथी मंजिल – सभागार (22,500 वर्गफीट एरिया)

करीब 9300 वर्गफीट क्षेत्र में बने इस भवन में दो लिफ्ट और दो सीढ़ियों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply