Home > World > Iran America War: ट्रंप ने किया 14 दिन के युद्धविराम का एलान, ईरान ने की जीत की घोषणा, ईरान में सड़कों पर जश्न

Iran America War: ट्रंप ने किया 14 दिन के युद्धविराम का एलान, ईरान ने की जीत की घोषणा, ईरान में सड़कों पर जश्न

News Bee : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के 10 सूत्रीय समझौते को मान लिया है। (Iran America War)

ट्रंप ने युद्ध को 14 दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है। इस युद्धविराम के बाद ईरान ने अपनी “ऐतिहासिक जीत” का एलान कर दिया है और देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं। इस युद्ध विराम से इसराइल को तगड़ा झटका लगा है। ( Iran America War)

करीब 40 दिनों तक चले इस संघर्ष के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बयान जारी कर कहा कि दुश्मन को ऐसी हार का सामना करना पड़ा है कि अब उसके पास “ईरानी जनता की इच्छा के आगे झुकने” के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

यह युद्ध 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ था, जब ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य अधिकारियों पर हमले हुए थे। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते चले गए।

अमेरिका ने ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इन मांगों में स्थायी युद्धविराम, सभी आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना, परमाणु संवर्धन को मान्यता देना, अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों को खत्म करना, युद्ध का मुआवजा देना और क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल है।

ईरानी सुरक्षा परिषद के मुताबिक, यह 40 दिन “इतिहास की सबसे बड़ी संयुक्त लड़ाइयों” में से एक रहे, जिसमें ईरान और उसके सहयोगियों ने लेबनान, इराक, यमन और फिलिस्तीन में विरोधी ताकतों को भारी नुकसान पहुंचाया।

वहीं दूसरी ओर, Donald Trump ने इस युद्धविराम को “दोतरफा” बताया है, लेकिन इसके साथ शर्त रखी है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलना होगा। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक वह इस रणनीतिक मार्ग को नहीं खोलेगा।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट मार गिराया, IRGC ने जारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, पायलट भी पकड़ा गया

इस बीच, दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में होने जा रही है। यह वार्ता शुक्रवार से शुरू होगी और अधिकतम 15 दिनों तक चल सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और सेना प्रमुख Asim Munir ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

ईरानी नेतृत्व ने अपने नागरिकों से एकजुटता बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी भी तरह की आक्रामकता दोहराई गई, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

You may also like
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
कुवैत के एक और पावर प्लांट पर ईरान का जवाबी हमला, अमेरिका का साथ देने की कीमत अदा कर रहे खाड़ी के देश

Leave a Reply