Home > World > Israel Gaza War : ईरान ने सीरिया में भी आईएसआईएस के अड्डों को किया तबाह, यमन ने डुबोया इसराइल की तरफ जा रहा ग्रीस का जहाज

Israel Gaza War : ईरान ने सीरिया में भी आईएसआईएस के अड्डों को किया तबाह, यमन ने डुबोया इसराइल की तरफ जा रहा ग्रीस का जहाज

न्यूज़ बी : ईरान ने मंगलवार को आइएसआइएस के आतंकियों के अड्डों को भी निशाना बनाया है। सीरिया के इदलिब शहर में ईरान ने फतेह 110 और खैबर शिकन मिसाइल से हमला किया। इस हमले में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है। बताते हैं कि यह इदलिब शहर में आईएसआईएस आतंकियों का अड्डा तबाह कर दिया गया है। गौरतलब है कि ईरान ने कुर्दिस्तान के इरबिल शहर में मोसाद के हेड क्वार्टर को निशाना बनाने के थोड़ी ही देर बाद सीरिया में इदलिब पर हमला किया था।
यमन के हौसी आदिवासियों ने ग्रीक के जहाज पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें
यमन के हौसी आदिवासी सेना ने इसराइल की तरफ जा रहे ग्रीस के जहाज को निशाना बनाया है। ग्रीस के जहाज ‘जोगराविया’ पर कई मिसाइलें दागी गई हैं। यमन की सेना के प्रवक्ता जनरल यहया सारी ने कहा कि जहाज को यमन की सेना की तरफ से कुछ निर्देश दिए गए। लेकिन जहाज के कप्तान ने इसकी अनदेखी की। इसी के बाद उसे पर मिसाइलें दागी गई हैं। गौरतलब है कि यमन की सेना ने ऐलान किया है कि जब तक इसराइल गजा पर हमले बंद नहीं करता, तब तक लाल सागर से इसराइल जाने और उधर से आने वाले जहाजों पर हमले किए जाएंगे।

You may also like
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply