Home > Crime > बर्मामाइंस थाना पुलिस ने 31 मार्च को हुई मोबाइल छिनताई के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने 31 मार्च को हुई मोबाइल छिनताई के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने 31 मार्च को कोयला टाल के रहने वाले रवि कुमार शर्मा के साथ हुई मोबाइल छिनताई की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों बिरसागढ़ के जेम्को बस स्टैंड के रहने वाले संदीप दास और जेम्को महानंद बस्ती के रहने वाले अभी सिंह उर्फ यशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने छिनताई के मोबाइल के अलावा सात अन्य मोबाइल भी बरामद किया है। सभी मोबाइल छिनताई किए हुए थे। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एसएसपी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जैसे ही घटना घटी। सूचना मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बुलेट सवार दोनों आरोपियों को दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply