Home > Crime > चेक बाउंस के मामले में झामुमो नेता व बस कारोबारी को 1 साल की सजा, सवा पांच लाख रुपए देना होगा हर्जाना

चेक बाउंस के मामले में झामुमो नेता व बस कारोबारी को 1 साल की सजा, सवा पांच लाख रुपए देना होगा हर्जाना

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : चेक बाउंस के मामले में झामुमो नेता और बस कारोबारी गोल्डी तिवारी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। यह सजा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत ने मंगलवार को सुनाई। इस मामले में दोषी करार दिए गए गोल्डी तिवारी को अदालत ने 1 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें ₹5 लाख 25 हजार रुपए का हर्जाना भी देना होगा। यह हर्जाना इस मामले के वादी टेल्को के ग्वाला बस्ती के रहने वाले संजय पलसानिया को दिया जाएगा। मामला साल 2011 का है। संजय पलसानिया के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि गोल्डी तिवारी ने उनके मुवक्किल से अलकतरा खरीदा था। पैसे देने के बजाय 3 लाख रुपए का चेक दिया था। यह चेक बाउंस कर गया। इसके बाद जब संजय पलसानिया ने गोल्डी तिवारी से रुपए मांगे तो गोल्डी तिवारी उन्हें धमकी देने लगे और रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद, कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था। 13 साल तक केस चला है। मंगलवार को इसका फैसला आया।
इसे भी पढ़ें – इंसान बना जानवर : परसुडीह के खकड़ीपाड़ा में पहले पति पत्नी ने एक साथ बैठकर पी शराब, फिर पति ने पीटकर बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या, हुई थी लव मैरेज

You may also like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर जिला बार संघ का भव्य आयोजन, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण
साकची कुंदन साहू हत्याकांड: विशाल पाल को उम्रकैद, जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में होली मिलन, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से अधिवक्ताओं की मुलाकात, 9 मार्च से फिर शुरू होगा कोर्ट
जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में सरस्वती पूजा और भजन संध्या का आयोजन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि