Jamshedpur (Jharkhand) : माघ मास की पावन वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार 23 जनवरी को जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना (Jamshedpur Advocate News) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पूजा के साथ भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ माँ शारदे की पूजा संपन्न (Jamshedpur Advocate News) हुई। पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच महाभोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती भी मनाई गई। न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के उनके आदर्शों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अरविंद पांडे, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, एडिशनल जज धीरज कुमार, मुख्य न्यायाधीश अधिकारी विशाल गौरव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – साकची बाजार में बढ़ी सख्ती, फुटपाथ दुकानें लगाने पर रोक, झंडा चौक पर पुलिस तैनात+VDO
इसके अलावा स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष व महासचिव रहे अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अंबष्ट, वर्तमान अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन सहित बार संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, केशव सिंह, संजीव कुमार झा, संजीत कुमार गुप्ता समेत हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम ने न्यायालय परिवार के बीच एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।




