Home > Jamshedpur > विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर जिला बार संघ का भव्य आयोजन, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर जिला बार संघ का भव्य आयोजन, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Jamshedpur (Jharkhand) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम (Jamshedpur Advocate News) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और बार संघ के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण (Jamshedpur Advocate News) का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बलवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनकन पत्तेदार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव, रजिस्ट्रार सिद्धांत तिग्गा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला थे। वहीं जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, आलोक सिंह, रंजना मिश्रा और लूसी कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विमल पांडे, अर्जुन सिंह, आर.एन. उपाध्याय, दिनेश पांडे, अक्षय कुमार झा, चंद्र प्रकाश सिन्हा, जन्मेजय सिंह, राजू सिंह समेत लगभग 200 से अधिक अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे तथा झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला को कल्पवृक्ष और रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इसे भी पढ़ें – ईद-ए-गदीर आज पूरे झारखंड समेत दुनिया भर में मनाई गई, हजरत अली की इमामत की याद में सजीं महफिलें

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर जिला बार संघ ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply