Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा में महिला प्रखंड प्रमुख के घर पर चढ़कर दबंगों ने की गाली गलौज, दी जान से मारने की धमकी

परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा में महिला प्रखंड प्रमुख के घर पर चढ़कर दबंगों ने की गाली गलौज, दी जान से मारने की धमकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा स्थित जमशेदपुर की प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के घर पर दबंगों ने धावा बोला। प्रमुख पानी सोरेन ने बताया की सुखलाल बोयपाई और उसका बेटा शिवम बोयपाई लगभग 12 लोगों को लेकर उनके घर पर चढ़ आया और गेट तोड़कर अंदर आने का प्रयास किया। गेट नहीं टूटा तो बाहर से ही गाली गलौज कर पानी सोरेन को बाहर आने की बात कह रहा था। पानी सोरेन ने बताया कि अभी उनके पति नहीं हैं। तो यह लोग उनके पति को भी गाली देने लगे और कहने लगे कि उसके पति महेंद्र मुर्मू को जान से हाथ धोना पड़ेगा। पानी सोरेन ने मामले की शिकायत फौरन परसुडीह थाना को दी। परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, इससे पहले ही गाली गलौज कर धमकी दे रहे दबंग वहां से भाग निकले। परसुडीह थाना पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार को आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – चोर ने मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी से पार कर दिए ₹60000 रुपए

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply