Home > Crime > मानगो के पारडीह में दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय का लूट लिया पिज़्ज़ा, कोल्ड्रिंक और ₹1000, पुलिस ने 5 लोगों को भेजा जेल, एक किशोर को भेजा बाल सुधार गृह

मानगो के पारडीह में दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय का लूट लिया पिज़्ज़ा, कोल्ड्रिंक और ₹1000, पुलिस ने 5 लोगों को भेजा जेल, एक किशोर को भेजा बाल सुधार गृह

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह स्थित गोराई पथ से डिलीवरी ब्वॉय प्रभाजीत सिंह से बदमाशों ने पिज्जा, कोल्ड्रिंक और ₹1000 लूट लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज मुंडा, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमन यादव और विजय तंतुबाई शामिल हैं। घटना सोमवार देर रात की है।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर के लोयोला स्कूल ग्राउंड में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होगा डाग शो, बीगल और लैब्राडोर में इस साल पहली बार होगी प्रतियोगिता+ वीडियो

प्रभातजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी करने गया था। वहीं, उसके साथ लूटपाट की घटना हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हेमंत के टेंट गोदाम से पिज़्ज़ा के 10 खाली डिब्बे और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद की है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रभाजीत ने उन्हें बताया था कि नाबालिग आरोपी के मोबाइल से 14 पिज़्ज़ा और कोल्ड ड्रिंक्स का आर्डर दिया गया था। देर रात जब वो आर्डर लेकर वहां पहुंचा। तो बदमाश वहां पहले से इकट्ठा थे। सभी ने मिलकर उससे पिज्जा छीन लिया और विरोध करने पर जेब में रखा ₹1000 भी लूट लिया। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। जबकि, 5 लोगों को जेल भेज दिया गया।

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश