Home > Business > एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले यात्री की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, कितना प्रभावशाली था व्यक्ति इतना करने के बाद भी आराम से निकल गया

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले यात्री की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, कितना प्रभावशाली था व्यक्ति इतना करने के बाद भी आराम से निकल गया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : अमीर हो जाने से संस्कार नहीं आते। अपराध इंसान के खून में होता है और सभ्यता भी। यह साबित किया है अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल्ली लौट रहे एक प्रभावशाली व्यक्ति ने। विमान यात्रा के दौरान ही इस धन पशु ने शराब के नशे में एक महिला पर भरे विमान में पेशाब कर दिया और उसे रोकने की हिम्मत किसी में नहीं हुई। एयर इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी भी चुप्पी साधे रहे। एयर इंडिया के विमान में घटी घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जरा सोचिए उस महिला ने उस वक्त क्या सोचा होगा जब उस पर खड़ा होकर यह दानव पेशाब कर रहा था। घटना नवंबर महीने की है। जुल्म की कहानी यहीं नहीं खत्म होती। समाज में रहने वाले और कानून के जानकार समझ सकते हैं कि इस घटना ने कानून व्यवस्था को भी तार-तार कर दिया। शराब के नशे में टुन्न वह व्यक्ति अपनी सीट से उठकर महिला की सीट तक गया। वहां जाकर अपने पैंट की जिप खोली और फिर महिला पर पेशाब करने लगा। बताते हैं कि पेशाब करते वक्त वह महिला की अस्मत पर अश्लील शब्दों से हमला भी करता रहा। पेशाब करने के बाद भी कुछ देर तक वह उसी हालत में खड़ा रहा। तब कुछ यात्रियों को अपनी जरा सी मर्दानगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी सीट पर ही बैठे-बैठे पेशाब करने वाले व्यक्ति से अपनी सीट पर चले जाने की प्रार्थना की। इसके बाद वह अपराधी मानसिकता का व्यक्ति अपनी सीट पर गया। इसके बाद, विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद पेशाब करने वाला व्यक्ति उतर कर अपने घर चला गया। लेकिन, एयर इंडिया ने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारों का मानना है कि एयर इंडिया को उसी वक्त उस व्यक्ति को गिरफ्तार कराना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने टाटा समूह के चेयरमैन एंड चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर इस घटना की जानकारी दी।

यह भी पढें – मानगो के पारडीह में दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय का लूट लिया पिज़्ज़ा, कोल्ड्रिंक और ₹1000, पुलिस ने 5 लोगों को भेजा जेल, एक किशोर को भेजा बाल सुधार गृह

इसके बाद एयर इंडिया हरकत में आई और उसने कार्रवाई के नाम पर उस व्यक्ति को हवाई यात्रा के लिए बैन करने का एलान कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह इस जघन्य अपराध के लिए कार्रवाई के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। हंगामा बढ़ने और मामला मीडिया में आने के बाद अब पुलिस मामले में कार्रवाई की बात तब कह रही है जब महिला आयोग ने इसका संज्ञान ले लिया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन, अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13